फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में आएंगी पाकिस्तान की टीमें

Thu, 11 Sep 2014 11:10 PM IST
जालंधर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 31वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 29 अक्तूबर से सात नवंबर तक जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में करवाया जाएगा। सोसाइटी के प्रधान कम डिप्टी कमिश्नर जालंधर कमल किशोर यादव और वर्किंग प्रधान परगट सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं के मैच में पाकिस्तान की टीमें भागेदारी करेंगी।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग के सुपर लीग में पंजाब इलेवन पाकिस्तान की टीम को शामिल किया गया है। इसके अलावा महिला वर्ग में पंजाब इलेवन पाकिस्तान की टीम समेत रेल कोच फैक्टरी कपूरथला, पंजाब इलेवन और हरियाणा इलेवन शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के फाइनल और सेमिफाइनल मैच का लाइव प्रसारण पीटीसी न्यूज और पीटीसी पंजाबी चैनल पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में मैच देखने आने वाले लोगों के लिए लक्की ड्रा निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट नॉक आउट कम सुपर लीग के आधार पर करवाए जाएंगे। नाक आउट टीमों में पंजाब पुलिस जालंधर, रेल कोच फैक्टरी कपूरथला, सीआरपीएफ दिल्ली, पंजाब इलेवन, इंडियन एयरफोर्स दिल्ली, बीएसएफ जालंधर, इंडियन नेवी मुंबई, क्रॉस आफ सिग्नल जालंधर, ईएसई जालंधर, पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड पटियाला शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सुपर लीग में पिछले वर्ष की विजेता पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली, उपविजेता इंडियन ऑयल मुंबई, ओएनजीसी देहरादून, आर्मी इलेवन दिल्ली, इंडियन ओवरसीज बैंक चेन्नई, भारत पेट्रोलियम मुंबई, नामधारी इलेवन सरसा, एयर इंडिया मुंबई, पंजाब इलेवन पाकिस्तान, पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली, इंडियन रेलवे दिल्ली टीमों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें