फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उत्तराखंड रामलीला कमेटी के प्रधान सुरेश धौलाखंडी और महासचिव बने विनोद कोठियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। उत्तराखंड रामलीला कमेटी मौली कांप्लेक्स की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए नरेश धौलाखंडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें साल-2024 के आय व्यय का लेखाजोखा कमेटी के कोषाध्यक्ष देवेंद्र धौलाखंडी ने पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें कमेटी के प्रधान सुरेश धोलाखंडी और महासचिव विनोद कोठियाल को चुना गया।
साथ ही साल-2025 के लिए नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। उन्होंने बताया कि नए अन्य पदाधिकारियों में रघुवीर सिंह भंडारी को अध्यक्ष, पंचम सिंह मनराल को उपाध्यक्ष, कैलाश धौलाखंडी को वरिष्ठ उपप्रधान, दीपक करगेती और दिनेश सेमवाल उपप्रधान, श्याम जोशी और बलविंदर सिंह मेहरा को सचिव, कल्याण सिंह भैंसोड़ा और नरेंद्र धौलाखंडी को मंच सचिव, देवेंद्र धौलाखंडी को कोषाध्यक्ष, योगेश रावत को उप कोषाध्यक्ष, रवि गुप्ता को कोष निरीक्षक, भरत सिंह भंडारी को प्रेस सचिव, खेम सिंह रावत को संगठन सचिव, बलवंत सिंह रावत, सुरेंद्र नेगी और धर्मानंद जोशी को मालमंत्री, कुंदन सिंह बिष्ट और बसंत जोशी को मंच प्रबंधक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाहकार समिति में रविंद्र रावत, राजपाल डोगर, हरीश रावत, किशन चंद धौलाखंडी, स्वर्ण सिंह बिष्ट और दयानंद बड़थ्वाल को रखा गया है। महावीर सिंह नेगी, सुरेंद्र पटवाल और केदारनाथ मिश्रा को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। वहीं, निर्देशक मंडल में नरेश धौलाखंडी व हरीश डंडरियाल को निर्देशक, नीरज रावत को सह निर्देशक, हर्ष कोठियाल और कनिका कोठियाल को शृंगार निर्देशक, मोनू रावत, अंकुश भंडारी, गौरव जोशी, रोहन रावत और रजत रावत को दृश्य निर्देशक, सुरेंद्र सिंह बिष्ट को संगीत निर्देशक के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें