चंडीगढ़। उत्तर भारत की मोटर स्पोर्ट्स की सबसे पसंदीदा सजोबा रैली का समापन रविवार देर रात को हुआ। इसमें देशभर से मोटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन और अनुभवी ड्राइवर्स ने हिस्सा लिया।
दो दिवसीय रैली शनिवार को शहर के 26 सेंट जोंस स्कूल से शुरू हुई और पंजाब व हिमाचल में कई स्थानों से होते हुए लगभग 500 किलोमीटर का सफर तय कर रविवार को वापस पहुंची। इसमें विभिन्न वर्गों में विजेता ड्राइवर्स के बीच 4.75 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ ट्रॉफियां भी दी गईं। प्रतियोगिता में जीप वर्ग में सुरेश राना और चिराग ठाकुर विजेता बने। वहीं अमनप्रीत अहलूवालिया और करन सिंह दूसरे नंबर पर रहे। सम्राट यादव और मूसा शेरिफ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कार वर्ग में जगवीर निर्वाण और करनप्रीत ने पहला स्थान हासिल किया। अबर उदासी और नवदीप सिंह दूसरे पायदान पर रहे। कुशल मजूमदार और मृण्मय साहा तीसरे स्थान पर रहे। बाइक वर्ग के ओपन वर्ग में संजय कुमार अव्वल रहे। युवा कुमार दूसरे और सुहेर अहमद तीसरे स्थान पर रहे।