फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कमानीदार चाकू रखने पर सूरज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में सूरज (40) निवासी मौलीजागरां कांप्लेक्स, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बटन से खुलने वाला फोल्डेबल कमानीदार चाकू बरामद किया। हेड कांस्टेबल परवीन ने एक नवंबर 2026 को गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे सूरज को रोककर तलाशी ली थी। उसके लोअर की जेब से चाकू मिला। आरोपी चाकू रखने का वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। थाना मौलीजागरां में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें