मनीमाजरा। शिवालिक पार्क और शांति नगर के बीच पार्किंग की समस्याओं और क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेता सुरजीत ढिल्लों, आम आदमी पार्टी नेता अवतार सिंह सैनी सहित कांग्रेस, आप और भाजपा से जुड़े कई लोग एक मंच पर नजर आए। सभी ने पार्टी से ऊपर उठकर सामाजिक तौर पर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। सुरजीत ढिल्लों ने कहा कि पार्किंग में खड़े ऑटो तिपहिया वाहनों में नशा करने वालों की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्किंग में नशा करने और नशेड़ियों की आवाजाही पर रोक लगने से 90 फीसदी समस्याओं का समाधान हो सकता है। संवाद