फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की टॉपर बनीं सुरभि ग्रोवर, 10 हजार स्टूडेंट्स फेल

Mon, 01 Jul 2019 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी ने बीए के छठे सेमेस्टर का परिणाम रविवार को जारी कर दिया। 30 हजार विद्यार्थियों में से 20643 विद्यार्थी पास हुए। पास प्रतिशत 68.81 रहा। लगभग दस हजार स्टूडेंट्स फेल हुए हैं जो बड़ी संख्या है। इसके कारणों को स्टूडेंट्स तलाशेंगे या फिर अभिभावक। इस एग्जाम में टॉप टेन में सभी 11 छात्राएं टॉपर बनी हैं। 

विज्ञापन


बीए में सर्वाधिक संख्या में विद्यार्थी शामिल होते हैं। इस बार भी छठे सेमेस्टर में कई कॉलेजों के छात्र शामिल हुए। 30 हजार छात्रों ने आवेदन किए थे जिनकी परीक्षा कराई गई। रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया। डीएवी फॉर वीमेन फिरोजपुर कैंट की छात्रा सुरभि ग्रोवर टॉपर रहीं।

 सेक्टर 36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन की मेहर कौर दूसरे स्थान पर व एसडीपी कॉलेज फॉर वीमेन लुधियाना तीसरे स्थान पर रहीं। 

पीजीजीसीजी सेक्टर 11 की छात्रा शिवानी जोशी, डीएवी कॉलेज मलोट की वैशाली, गुरु नानक कॉलेज फॉर गर्ल्स श्री मुक्तेश्वर साहिब की छात्रा तान्या, पीजीजीसीजी सेक्टर 11 चंडीगढ़ की सरनजीत कौर, एमसीएम डीएवी वीमेन चंडीगढ़ की छात्रा ख्याति तलवार, गुरु नानक कॉलेज पर गर्ल्स श्रीमुक्तेश्वर साहिब की छात्रा शिखा रानी, एमसीएम डीएवी वीमेन चंडीगढ़ की छात्रा भाव्या व डीएवी कॉलेज मलोट की छात्रा जसप्रीत टॉप इलेवन में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें