फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में सुपरवाइजर ने सफाईकर्मी को मारा थप्पड़, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई की न्यू ओपीडी में मंगलवार सुबह लगभग 10:40 बजे एक अनुबंध सफाई कर्मचारी और सुपरवाइजर के बीच कहासुनी के बाद थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। सुपरवाइजर की ओर से सफाईकर्मी को थप्पड़ मारने के बाद पीजीआई सफाई कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान का कहना है कि सुपरवाइजर ने कर्मचारियों की पिटाई के लिए बाहर से लड़के बुलाए थे। इस तरह की परेशानी होने पर मैनेजर से शिकायत की जाती है तो उनकी ओर से ध्यान नहीं दिया जाता। वहीं, इसकी जानकारी होने पर कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि और ठेका कंपनी के प्रतिनिधि के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। इसमें कर्मचारियों की बात सुनने के बाद तय हुआ कि सात दिन के अंदर ठेका कंपनी मैनेजर बदलेगा। कर्मचारियों का कहना है कि अगर 15 अक्तूबर तक मैनेजर नहीं बदल गया तो कर्मचारी 24 अक्तूबर से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें