चंडीगढ़। शहर के एक निजी कॉलेज में यौन शोषण के मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। इसमें पीयू के कुछ छात्र भी शामिल हुए। छात्रों ने प्राचार्य को लिखित में एक सप्ताह का समय दिया है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि अगर छात्राओं को न्याय नहीं मिला और प्रदर्शन तेज करेंगे। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन ने शनिवार तक उनकी बात नहीं सुनी तो सोमवार को कॉलेज में हड़ताल करेंगे।