फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने उतारा पुलिस का नशा

Thu, 11 Sep 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।शराबियों पर नकेल कसने वाली पुलिस रात को खुद शराब के नशे में धुत मिली। वे अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी की प्रवाह किए बिना रातभर मौज में रहते हैं।
विज्ञापन


वहीं थाना और चौकी प्रभारी भी अपनी ड्यूटी में लापरवाह रहते हैं। एसपी की बीती रात को शहर की ड्यूटियों की स्पेशल चेकिंग में इसी तरह का खुलासा हुआ। एसपी ने पुलिसकर्मियों के रवैये को खतरनाक माना।

एसपी ने चार पुलिसकर्मियों के नशे की हालात में मिलने पर विभागीय जांच शुरू कर दी है और दो पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। थाना शहर और मॉडल टाउन समेत किला चौकी प्रभारी को ड्यूटी में लापरवाह मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा सेक्टर-छह चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों के ड्यूटी पर तैनात मिलने पर रिवार्ड दिया है। एसपी की स्पेशल चेकिंग और फिर कदम उठाने के बाद महकमे के मुलाजिमों की धड़कन तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


साढ़े 11 से ढाई बजे तक चेकिंग
एसपी बी. सतीश बालन बीती देर रात करीब साढ़े 11 बजे अपने अनाज मंडी स्थित आवास से औचक निरीक्षण के लिए निकले। वे यहां से सीधे थाना चांदनी बाग क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने यहां पर पीसीआर और राइडर पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर शक हुआ और उनके साथ बातचीत की। वे एसपी को ठीक तरह से जवाब नहीं दे सके और ड्यूटी अफसर को उनकी मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए। जिसमें पीसीआर-तीन पर ईएसआई जयप्रकाश, सेक्टर-11/12 में तैनाम ईएएसआई रामेश्वर, पीसीआर-16 पर तैनात ईएएसआई राजबीर सिंह का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। यहां पर तीनों पुलिसकर्मियों के मेडिकल में एल्कोहल मिली। एसपी बी. सतीश बालन यहां से थाना शहर क्षेत्र में पहुंचे। किला चौकी में तैनात एएसआई बलवान गश्त में मिला। एसपी ने एएसआई बलवान से बातचीत की। बलवान भी नशे के चलते ठीक से जवाब नहीं दे सका। एसपी को उसका भी मेडिकल कराने पर अल्कोहल मिला।
थाना और चौकी प्रभारी भी लापरवाह
एसपी के औचक निरीक्षण में छोटे पुलिसकर्मी ही नहीं थाना और चौकी प्रभारी भी लापरवाह मिले। एसपी बी. सतीश बालन ने वॉकी-ट्रॉकी पर थाना शहर प्रभारी विपिन कादियान, थाना माडल टाउन प्रभारी नरेंद्र कुमार व किला चौकी प्रभारी अनिल कुमार से बात की। तीनों में से कोई भी वॉकी-टॉकी पर जवाब नहीं दे सका। जिसके चलते एसपी ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हवलदार और सिपाही के तबादला आदेश
एसपी ने थाना शहर क्षेत्र की पीसीआर-13 पर तैनात हवलदार श्रीनिवास व सिपाही तेजेद्र को भी डयूटी में लापरवाह पाया गया। एसपी ने दोनों हवलदार व सिपाही के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी।

एक चौकी प्रभारी समेत चार मुस्तैद, रिवार्ड
एसपी ने बीती रात को चेकिंग के दौरान सेक्टर-छह/सात चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह समेत चार पुलिसकर्मी ड्यूटी में मुस्तैद मिले। एसपी ने चारों को रिवार्ड दे दिया। एसपी ड्यूटी चेकिंग के दौरान सेक्टर-6/7 चौकी में पहुंचे। यहां पर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह तैनात मिले और उन्होंने एसपी को सभी ड्यूटियों से अवगत कराया। इसके बाद मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में एएसआई महाबीर सिंह, हवलदार वीरेंद्र सिंह और एएसआई सुरेंद्र से ड्यूटी में मुस्तैद मिले।

बैठक लेकर ड्यूटी जांचने की हिदायत
एसपी बी. सतीश बालन ने वीरवार को एसपी कार्यालय में जिले के सभी डीएसपी की बैठक ली और उनको अपने क्षेत्र की डयूटी जांचने की हिदायत दी। एसपी ने कहा कि यह डीएसपी की जिम्मेदारी बनती है और उनको अपनी जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। डीएसपी अपने थानों और चौकियों में कर्मियों की बैठक लें और उनकी समस्याओं को जानें। डीएसपी अच्छे काम करने वाले मुलाजिमों को रिवार्ड भी दिलाएं।

एसपी को इसलिए निकलना पड़ा बाहर
शहर समेत जिले में मकान व दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार तो एक क्षेत्र में दो से तीन चोरी तक हो रही हैं। पुलिस अधीक्षक शुरू से ही चोरी की वारदातों को कंट्रोल करने दावा कर रहे हैं, लेकिन चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। लोगों में पुलिस की लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है। वहीं पुलिस के आला अधिकारी भी चोरी की घटनाओं को रोकने की हिदायत दे रहे हैं। ऐसे में एसपी को खुद बाहर निकलना पड़ा। वहीं एसपी के पास पुलिसकर्मियों की लापरवाही व नशे में होने की सूचना लगातार मिल रही थी।
विज्ञापन


वर्जन
बीती रात को औचक निरीक्षण कर शहर की ड्यूटी जांची गई। जिसमें कई जगह मुलाजिम ड्यूटी पर अच्छी तरह से तैनात मिले और कई जगह नशे की हालात व लापरवाही में पाए गए। इसमें थाना शहर समेत दो थाना प्रभारी व एक चौकी प्रभारी भी लापरवाह मिले हैं। ड्यूटी पर तैनात चार कर्मियों को रिवार्ड दिए गए हैं और चार कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिसकर्मियों की लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी।
बी. सतीश बालन, एसपी पानीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें