फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : आईएमटी फरीदाबाद, रोहतक और बरवाला में बनेंगे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

Sun, 24 Jan 2021 11:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईएमटी फरीदाबाद, आईएमटी रोहतक एवं औद्योगिक संपदा बरवाला (पंचकूला) में बहुउदेश्यीय अस्पतालों (मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल) को स्थापित करने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने एक से तीन एकड़ भूमि आवंटित करने के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एचएसआईआईडीसी हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में एक रचनात्मक भूमिका निभा रहा है। अग्रवाल ने बताया कि एचएसआईआईडीसी द्वारा आवंटित भूमि पर पहले से ही पंचकूला में पारस अस्पताल और आईएमटी मानेसर (गुरुग्राम) में मेडोर व ईएसआई अस्पताल चल रहे हैं। एचएसआईआईडीसी ने आईएमटी रोहतक में पार्क, पैनासिया और मेट्रो अस्पताल को अपने अस्पताल स्थापित करने के लिए भी जमीन आवंटित की है।

अग्रवाल ने बताया कि अब आवंटित की जा रही अस्पताल की साइटें रणनीतिक रूप से शहरों के नजदीक ही स्थित हैं, जिनमें अच्छी तरह से विकसित बुनियादी ढांचा व क्षमता है। बरवाला (पंचकूला) की साइट में स्थापित होने वाले अस्पताल हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले रोगियों को सुविधा प्रदान कर सकते हैं और यह साइट पंचकूला से 10 मिनट की ड्राइव पर है। इन साइटों का आरक्षित मूल्य सामर्थ्य को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। बोलीदाता इन साइटों के लिए आवेदन करने हेतू www.hsiidc.bid×.in पर विजिट कर सकते हैं और आगे का विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें