सेहतमंद जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर और हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया था। मैराथन में दिव्यांग प्रतिभागियों ने भी बड़े उत्साह से हिस्सा लिया।
उड़न सिख मिल्खा सिंह को समर्पित भाग चंडीगढ़ भाग नाम से सुपर सिख रन की शुरुआत रविवार सुबह छह बजे चंडीगढ़ क्लब से हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न विभिन्न किलोमीटर की मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। सेहतमंद जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर और हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया था। मैराथन में दिव्यांग प्रतिभागियों ने भी बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। व्हीलचेयर पर भी प्रतिभागियों ने अपना जोश दिखाया। प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए कारगिल युद्ध के दिग्गज और ब्लेड रनर मेजर डीपी सिंह भी मौके पर उपस्थित थे।