शनिवार को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ नजर आया। सुखना लेक, रोज गार्डन और खुले पार्कों में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। धूप खिलने के साथ ही लोगों ने ठंडे कपड़ों से राहत महसूस की और दोपहर के समय कई लोग जैकेट उतारकर हल्के स्वेटर में घूमते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने ठंड का असर कम कर दिया।
मौसम के अनुकूल होते ही परिवारों और युवाओं ने घरों से निकलकर खुले स्थानों का रुख किया। सुखना झील पर वॉक करने वालों और नौकायन करने वालों की संख्या बढ़ी रही। वहीं, रॉक गार्डन और रोज गार्डन में भी पर्यटकों की अच्छी खासी आवाजाही देखने को मिली। बच्चों के साथ आए परिवार धूप में बैठकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।