सांसद सनी देओल ने रविवार को अपने निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जट्ट दे पुत्त ने जो गुरदासपुर की जनता से वादा किया है, उसे वह पूरा करके दिखाएंगे। सनी ने कहा कि वह गुरदासपुर का विकास करने के लिए आए हैं। गुरदासपुर से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत करवाएं, वह उन समस्याओं का हल पहल के आधार पर करवाएंगे।
जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सनी देओल ने जिले के सभी पदाधिकारियों, मंडल प्रधानों, सभी मोर्चों के अध्यक्षों और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव में की गई मेहनत के लिए उनका धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टीबाजी से ऊपर उठकर काम करने को तरजीह देते हैं। वह एक नेता के रुप में नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान के रुप में जनता के बीच आए हैं। जनता की हर समस्या उनकी अपनी समस्या है जिसे वह हर हालत में दूर करेंगे। सनी ने कहा कि गुरदासपुर की जनता ने उन्हें जिताकर जो भरोसा किया है, वह उसे कभी नहीं तोड़ेंगे।
गुरदासपुर की जनता के लिए वह दिन रात काम करेंगे। सनी ने कहा कि कई नेता काम करने से पहले ही बोलते रहते हैं लेकिन वह इनमें से नहीं हैं। वह नहीं, उनका काम बोलेगा। इस मौके पर अरुण कुमार, राजेश कुमार, राकेश ज्योति, जोगिंदर छीना, प्रदीप शर्मा, नीलम महंत, पवन शर्मा, दिलबाग राय, जसबीर सिंह, जोगेश शर्मा, पूरण सिंह, निशान सिंह, राजू पंडित, संजीव शर्मा, अशोक कोहली, अजय कुमार, जोगिंदर पाल, विकास गुप्ता, प्रवीण कुमार, राम लाल, रजिंद्र बैंस, केवल कृष्ण, कंचन महाजन, दर्शन बिल्ला, साईंदास, अश्वनी कुमार, हरजीत बग्गा, अलका महंत, रंजीत सिंह, गंधर्व सिंह, पवन कपूला, नवनीत विज, नीति विज, अटल शर्मा, कुणाल गुप्ता, मुकेश शर्मा, प्रीतम राजा, प्रिंस, डिक्की सैनी, रोहित उप्पल, कमलजीत कौर और परमजीत कौर मौजूद थे।