चंडीगढ़ में समर कैंप एंजॉय करते हुए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही चंडीगढ़ में समर कैंप्स का दौर शुरू हो जाता है। आजकल थियेटर और डांस वर्कशॉप चल रही है। सेक्टर 44 स्थित ऊधम सिंह भवन में इसका आयोजन किया जा रहा है। यह 11 जून तक चलेगी। बच्चों को एक्टिव बनाती है वर्कशाप, यह कहना है वर्कशाप की आयोजक जतिंदर कौर का। वर्कशॉप में थिएटर आर्टिस्ट और कत्थक डांसर बच्चों को थिएटर और कत्थक के गुर सीखा रहे हैं।
विभिन्न एज ग्रुप
समर कैंप कम वर्कशाप में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें जिनमें थिएटर गेम, इमोशन बॉडी मूवमेंट, क्रिएटिव एक्टिंग के साथ साथ कत्थक डांस भी सिखाया जा रहा हैं। वर्कशॉप के आखिर में में बच्चों की ओर से कई कार्यक्रमों को मंच पर दिखाया जाएगा।
बच्चों को बनाया जाता है एक्टिव
वर्कशाप संचालिका जतिंदर कौर जोकि खुद कत्थक डांसर हैं, बच्चों को डांस के गुर सिखाने मे जुटी हैं। इनके अनुसार, इस तरह की वर्कशाप बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। हम यहां पर बच्चों को रोजाना नई बातें बताई जाती हैं। रोजाना डांस, थिएटर, सिगिंग में प्रतिस्पर्धा कराई जाती हैं। इस दौरान डांस, ड्रामा जो तैयार किया जाएगा, वर्कशाप के अंतिम दिन उसे बच्चों की ओर से प्रदर्शित किया जाएगा।
हुनर निखरता है वर्कशॉप से
जतिंदर कौर के मुताबिक आजकल लाइफ बहुत तेजी से निकलती जा रही है। रोजाना की रूटिन में बच्चों को कुछ अधिक नही सिखाया जा सकता। इस तरह की वर्कशाप में बच्चों के मन से डर निकाला जाता है। वह यहां पर अपनी बात को खुल कर पेश करते है। इससे बच्चे का हुनर निखरता है।