फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में लोगों को नहीं आएगी पानी की किल्लत

Thu, 27 Mar 2014 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों के मौसम में लोगों को पानी की किल्लत न आए। इसके लिए वॉटर सप्लाई विभाग पूरी प्लानिंग से जुट गया है। विभाग द्वारा जहां मशीनरी को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, पुराने फेजों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बूस्टर लगाने लगाने और नए सेक्टरों में नहरी पानी पहुंचाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। अगर सबकुछ सही रहा तो चुनावों के बाद यह काम पूरा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक वॉटर सप्लाई विभाग ने शहर के पुराने फेजों शामिल नौ और 11 में पानी के प्रेशर को सुधारने के लिए बूस्टर का फार्मूला निकाला। इसके लिए विभाग ने एस्टीमेट भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


चुनावों के बाद इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। इसी तरह सेक्टर 66 से 69 में जल सप्लाई विभाग नहरी पानी पहुंचाने पर भी विचार कर रहा है। लेकिन उक्त सेक्टर गमाडा के अधीन आते हैं। अभी तक गमाडा ने इन्हें नगर निगम को नहीं सौंपा है। जैसे ही गमाडा द्वारा इन सेक्टरों को निगम के हवाले कर दिया जाएगा। उसके बाद पानी पहुंचाने की प्रकिया शुरू हो जाएगी। इलाके के लोग काफी समय से इस सुविधा की मांग कर रहे हैं।

सीवरेज की समस्या से भी लोग परेशान
सिटीजन डेवलपमेंट फोरम के मेंबर बुधवार को सीवरेज विभाग के र्कायकारी इंजीनियर जेएस धामी से मिले। इस दौरान उन्होंने उन्हें बताया कि रोड गलियों की समय से सफाई कराई जाए।

जरूरी जगह पर नई गलियां एवं ड्रेनेज सिस्टम को दरुस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान मौके पर कार्यकारी इंजीनियर ने तुरंत स्टाफ को स्थिति सुधारने के आदेश दिए।

दल में फोरम के प्रधान सतबीर सिंह धनोेेआ, जरनैल सिंह क्रांति, एएस सियान, पीडी बधवा, पीएस विरदी, मुख्तयार सिंह पवार, जगतार सिंह बेनीपाल समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें