फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में गर्मियों की छुट्टियां खत्म, शिक्षकों ने निपटाए काम, नियमों का हुआ पालन

Wed, 17 Jun 2020 11:01 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
पीयू में एक माह की गर्मियों की छुट्टियां सोमवार को खत्म हो गईं। मंगलवार को पीयू के कई विभाग खुले। विभागों में सफाई अभियान चला। वहीं, सैनिटाइजेशन का कार्य भी करवाया गया। नॉन टीचिंग स्टाफ भी एक तिहाई पहुंचा। रोस्टर के मुताबिक उनकी ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन


15 मई से 15 जून तक पीयू में ग्रीष्मकालीन अवकाश था। इन अवकाश के दिनों में कुछ शिक्षक व कर्मचारी अपने घरों को गए तो कुछ पीयू कैंपस में रहे। अब छुट्टियां खत्म हुईं तो वह लौटे। कुछ शिक्षकों ने घरों पर रहकर अपने कार्य निपटाए तो कुछ ने विभाग पहुंचकर।

हालांकि, शिक्षण कार्य 30 जून तक नहीं होगा, लेकिन रिसर्च से लेकर अन्य प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गए। वहीं, दूसरी ओर कार्यालयों में नॉन टीचिंग कर्मचारी भी पहुंचे। एक तिहाई कर्मचारियों को बुलाया गया। सभी लोगों ने मास्क लगाए हुए थे। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी दिखा।
विज्ञापन


इसके अलावा कैंपस में सफाई अभियान चलाया गया। विभागीय शौचालयों को भी दिन में तीन से चार बार साफ किया गया। पीयू में ड्यूटी पर आने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों का तापमान भी नापा गया। इस दौरान सभी का स्वास्थ्य ठीक पाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें