फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू, भीषण गर्मी के चलते विभाग का फैसला

Mon, 27 May 2024 12:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शनिवार से नौतपा शुरू हो चुका है। तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया है। डॉक्टरों ने लू को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है। ऐसे में अब शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चार दिन पहले से शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा में ग्रीष्मकालीन अवकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा के सभी स्कूलों में 28 मई से छुट्टियां कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग का यह आदेश प्रदेश के सभी स्कूलों पर लागू होगा। 
विज्ञापन


उत्तरी हरियाणा से लेकर दक्षिणी हरियाणा और एनसीआर में पारा 45 डिग्री पहुंचने पर पहले जिला उपायुक्तों की ओर से 24 मई तक स्कूलों का अवकाश घोषित किया था। 25 मई शनिवार को मतदान और 26 को रविवार होने के चलते छुट्टी थी। मगर 27 मई सोमवार को शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

निदेशालय की ओेर से जारी निर्देशों में सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत जारी की है सभी राजकीय और निजी स्कूलों में 28 मई से लेकर 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि सोमवार को ही ग्रीष्मकालीन होमवर्क देना सुनिश्चित किया जाए। अब पहली जुलाई को स्कूल खुलेंगे। हालांकि, जिला उपायुक्तों की ओर से पहले ही जिला के मौसम का आकंलन करने के बाद 24 मई तक अवकाश घोषित किया गया था। खासकर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ सहित कई अन्य जिलों में 31 मई तक अवकाश की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


तपा रहा नौतपा
हरियाणा में नौतपा का असर दिखना शुरू हो गया है। नौतपा के दूसरे ही दिन रविवार को पारे में जबरदस्त उछाल आया। इस दौरान सिरसा में दिन का तापमान 48.4 डिग्री पर पहुंच गया। यही नहीं प्रदेश के 14 दिनों में तापमान 45 या इससे ऊपर दर्ज किया गया। विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले तीन दिनों में लगातार मौसम की चरम परिस्थितियां जारी रहेंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने भी 17 जिलों पर रेड व 5 पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को नौतपा का दूसरा दिन रहा। इस दौरान सूर्य ने और ज्यादा उग्र रूप धारण कर लिया। साथ ही सिंध, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की उष्ण तीक्ष्ण शुष्क गर्म हवाएं कहर बरपा रही हैं। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 44.0 से 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिन का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री ऊपर रहा। वहीं, रात का तापमान 24.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 28 मई के बाद हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी से आमजन को दो-तीन की राहत के आसार बन रहे हैं, क्योंकि इस दौरान हवाओं की दिशा में बदलकर दक्षिणी पश्चिमी होने की संभावना बन रही है। साथ ही इस दौरान तेज गति की हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। मगर, इसके बाद एक बार फिर से तापमान में उछाल आएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें