फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में कहां पर कौन सा समर कैम्प लगेगा, जानिए

Sun, 28 May 2017 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
summer camp
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में अगर आप मस्ती के साथ पढ़ाई लिखाई करना चाहते हैं तो जानिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में कहां और कौन सा समर कैंप लगेगा। एक समय था जब गर्मी की छुट्टियां में बच्चे अपने नाना-नानी के घर या रिश्तेदारी में जाते थे। समय बदला तो छुट्टियां बिताने का पैटर्न भी बदल गया।
विज्ञापन


अब अभिभावक छुट्टियों में बच्चों के टैलेंट तराशने में जोर देते हैं। स्कूल व एकेडमियां भी इसमें अभिभावकों का पूरा साथ देती हैं , जो छुट्टियों के हिसाब से ऐसे एक्टिविटी करवाने के लिए कैंप आदि आयोजित की जाती है। इसमें बच्चा मौज मस्ती के साथ काफी कुछ नया सीख जाता है।

विशेषज्ञ भी मानते हैं कि गर्मियों की छुट्टियों का उपयोग बच्चे के टैलेंट को निखारने में किया जाना चाहिए। ट्राइसिटी में कहां-कहां समरकैंप आयोजित किए जा रहे है, उनकी क्या-क्या विशेषताएं हैं, उसकी एक रिपोर्ट अमर उजाला टीम ने तैयार की।  
विज्ञापन


 

युवतियां और महिलाएं मुफ्त में सीखे आत्मरक्षा के गुर

चंडीगढ़ पुलिस की सेल्फ डेफेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने युवतियों और महिलाओं को मुफ्त में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। यह कोर्स 15 दिन के लिए होगा। रोज दो घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहला कोर्स 30 मई से 15 जून और दूसरा कोर्स 16 जून को एक जुलाई तक चलेगा। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि लड़कियां एवं महिलाएं किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में अपना बचाव कर सकें।

ये ट्रेनिंग सेक्टर 26 स्थित मल्टीपरपज हॉल और सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। ट्रेनिंग का समय सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे और शाम को पांच से सात बजे तक होगा। इच्छुक महिलाएं वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1091, 2741174, 2700448 और 2760891 पर संपर्क कर सकती हैं।

शहीद ऊधम सिंह भवन में किड्स कैंप
सेक्टर- 44 सी स्थित शहीद ऊधम सिंह भवन में किड्स समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 30 मई से 12 जून तक चलने वाले इस कैंप में डांस, थिएटर, आर्ट एंड क्राफ्ट और सिगिंग की क्लासेज आयोजित की जाएगी। इसमें बच्चों को रजिस्टर्ड करवाने के लिए मोबाइल नंबर 7696339293 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजनकर्ता ने बताया कि कैंप में मुख्य आकर्षण उपकरण के साथ म्यूजिक की ट्रेनिंग, थियेटर गेम्स, स्टोरी टेलिंग होगी। ये सभी ट्रेनिंग प्रोफेशनल देंगे। हर एक बच्चे पर फोकस किया जाएगा।

 

Kathak Dancer Arushi - फोटो : amar ujala
भरतनाट्यम और अभिनय सीखें
यदि आपके बच्चों को भरतनाट्यम सीखने का शौक है तो सेक्टर 35 सी स्थित बंग भवन में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 29 मई से शुरू हो रहे इस कैंप में आठ साल या उससे ऊपर के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। इसकी फीस 2500 रुपये रखी गई है। प्रशिक्षण प्रसिद्ध नृत्यांगना सुचित्रा मित्रा देंगी। प्रशिक्षण का समय सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े बजे तक रहेगा।

संगीत नाटक अकादमी सिखाएगा थिएटर
यदि आपका बच्चा एक्टिंग में माहिर है तो गर्मियों की छुट्टियों में थियेटर की बारीकियां सिखा सकते हैं। चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्टेट लाइब्रेरी में थिएटर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप पांच या दस जून से शुरू होगी। इसमें 12 साल से ऊपर के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। 25 दिन तक चलने वाली वर्कशॉप की फीस 500 रुपये रखी गई है। इसमें सभी ट्रेंड आर्टिस्ट बच्चों को अभिनय की टिप्स देंगे।

गुरु ग्रंथ साहब भवन में पढ़ाई के साथ एक्टिंग भी सीखे
आर्ट फितूर की डायरेक्टर मालविका भास्कर ने बताया श्री गुरु ग्रंथ साहब भवन सेक्टर-28 ए में पांच जून से वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्कशॉप के दौरान बच्चों को क्रिएटिविटी, इमेजिनेशन, एक्टिंग के साथ ही एजूकेशन फ्रेंडली होंगे। इसमें संस्कृत थिएटर के युवा और इमर्जिंग थिएटर डायरेक्टर मनोज मिश्रा और एनएसडी पास आउट मंदीप सिंह विजिटिंग फैकल्टी होंगे।

चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में डांस कंपीटिशन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में ग्रूमिंग के साथ डांसिंग भी
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में 28 मई से 11 जून तक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इसका समय सुबह नौ से 11 बजे तक रहेगा। इसमें ग्रूमिंग, डांसिंग, ड्राइंग, पेंटिंग, स्कल्पचर, ड्रामाटिक्स की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसकी फीस 300 रुपये रखी गई है। ये वर्कशॉप सिर्फ क्लब के मेंबरों के लिए हैं। इसमें भी पिक एंड ड्राप की सुविधा रखी जाएगी।

सेक्टर 22 में थीम बेस एक्टीविटीज
सेक्टर 22 सी के हाउस नंबर 2472 में हैंड प्रिंस नाम से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डांस व थीम बेस एक्टिविटीज की क्लासेज होंगी। डांस सिखाने के लिए सेक्टर 37 स्थित शो स्टाफर एकेडमी से एक्सपर्ट आएंगे। थीम बेस एक्टिविटीज में आर्ट एंड क्राफ्ट की क्लासेज होंगी। इसकी फीस एक हजार रुपये रखी गई है। कैंप 30 जून तक चलेगा।

 

स्पोर्ट्स कैंप भी लगाए जा रहे

badminton
खेल विभाग की ओर से शहर के विभिन्न केंद्रों में समरकैंप का आयोजन किया जा रहा। इनमें सब जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कैंप शाम को 4 से 7 बजे तक कोचों की देखरेख में चलाया जाएगा। कैंप 25 मई से 10 जून तक चलेगा। इन कैंप में बैडमिंटन, बाक्सिंग, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, खो-खो, कबड्डी, टेनिस, वेट लिफ्टिंग, एथलेटिक्स, वालीबॉल, जिमनास्टिक, क्रिकेट, फुटबॉल, टेबल टेनिस शामिल हैं।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर सात में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, वालीबॉल। सेक्टर 42 में बैडमिंटन, बाक्सिंग, बास्केटबॉल, हैडबॉल, हॉकी, जूडो, खो-खो, कबड्डी, टेनिस, वेट लिफ्टिंग। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर 46 में एथलेटिक्स व बास्केटबॉल,  फुटबाल स्टेडियम सेक्टर 17 में फुटबाल, क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में क्रिकेट, स्केटिंग रिंक 10 में स्केटिंग, टेबल टेनिस हाल 23 में टेबल टेनिस, जीएमएचएस 32- क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है।

मुफ्त में सिखाया जाएगा टेनिस

Tennis Match - फोटो : अमर उजाला
शहर के चार सरकारी स्कूल में समर कैंप का आयोजन एक जून से 30 जून तक किया जाएगा। इस कैंप में स्टूडेंट्स को टेनिस मुफ्त में सिखाया जाएगा। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 16,  जीएमएसएसएस 24, जीएमएसएसएस- 33 और जीएमएचएस- 41 में यह कैंप दो शिफ्ट में लगाया जाएगा।  यह कैंप दो घंटे का होगा। सभी चारों स्कूलों में यह कैंप सुबह 6 से  8 बजे तक लगेगा।

वहीं शाम के समय शाम 5 से रात 7 बजे तक चलेगा। चंडीगढ़ डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि यह कैंप स्टूडेंट्स को टेनिस सिखाने के लिए लगाया जा रहा है। इसमें सीएलटीए के कोच स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण देंगे। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी की इंट्री मुफ्त में होगी। इसके लिए  गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ने वाले इच्छुक स्टूडेंट्स इंट्री करवा सकते हैं।

मोहाली के समरकैंप

भंगड़ा वर्कशॉप - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन कला केंद्र में फोक डांस व थिएटर
सेक्टर 71 स्थित प्राचीन कला केंद्र मोहाली में 27 मई से 29 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। डांस व थिएटेर की ट्रेनिंग टीवी व थिएटर कलाकार अनिता शबदीश देंगी। फोक डांस की ट्रेनिंग पूर्णिमा गंगानी, पेंटिंग वाटर कलर, आयल व मधुबनि पेंटिंग शिखा व पूजा सिखाएंगी। थियेटर की फीस 1500 रुपये है। एडमिशन की 200 रुपये। डांस 1500 रुपये फीस व 200 रुपये एडमिशन फीस। पेंटिंग की फीस एक हजार रुपये व एडमिशन की दो सौ रुपये फीस है।

बाल भवन में मार्शल व भंगड़ा
मोहाली के फेज चार स्थित 31 मई से 15 जून तक समरकैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पांच से 16 वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। इसमें बच्चों को जुंबा वर्कआउट, मार्शल आर्ट, भंगड़ा व लर्निंग क्राफ्ट आइटम्स सिखाया जाएगा।

स्वामी राम तीर्थ में पपेट शो व पूल पार्टी
फेज चार स्थित स्वामी राम तीर्थ स्कूल में 27 से आठ जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें म्यूजिक एंड डांस, स्टोरी टेलिंग, पपेट शो, आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले माडलिंग, म्यूजिक  वोकल इंस्ट्रूमेंटल, फन गेम्स एंड पूल पार्टी की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। समरकैंप की फीस एक हजार रुपये रखी गई।

आशमा इंटरनेशनल में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग
सेक्टर-70 स्थित आशमा इंटरनेशनल स्कूल में 29 मई से 14 जून तक चलने वाले समरकैंप में डांस, आर्ट क्राफ्ट, म्यूजिक, स्टोरी टेलिंग व , स्पोर्ट्स की एक्टिविटीज सिखाई जाएंगी। इसकी फीस 1500 रुपये रखी गई है। कैंप का विशेष आकर्षण बच्चों की मां के लिए होगा। जुंबा व पावर योग का आयोजन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। इसकी फीस 800 रुपये रखी गई है। स्केटिंग सिखाने की फीस 500 रुपये रखी गई है।

सेक्टर 70 व 3बी2 में डांस कैंप
यहां पर दो कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। पहला कैंप 29 मई से 14 जून व दूसरा कैंप 15 जून से 30 जून तक। सेक्टर 70 में साढ़े दस से साढ़े बारह बजे तक व फेज थ्री बी टू में साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक  आयोजित होगा। इसकी फीस 1500 रुपये रखी गई है। इसमें डांस, आर्ट, क्राफ्ट, जूंबा, योगा, स्पोकन इंगलिश, सेल्फ डिफेंस की एक्टिविटीज होगी।
 
शेरवुड कान्वेंट स्कूल एक जून से समरकैंप
फेज चार स्थित शेरवुड कान्वेंट स्कूल में एक जून से समरकैंप का आयोजन होगा। इसमें डिफरेंट फार्म ऑफ डांस, थ्री डी पेंटिंग एंड डिजाइनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट विद कुकिंग, जूडो कराटे व गेम्स, स्पेशल पार्टी व ग्रैंड फंक्शन का आयोजन होगा। इसमें तीन से 15 साल की उम्र के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। समय दस से एक बजे तक रहेगा। इसकी फीस 3200 रुपये है।

कुशल में एक जून से कैंप
सेक्टर 71 स्थित कुशल प्रोडक्शंस में एक जून से 17 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 18 को ग्रैंड फिनाले होगा। इसमें एक्टिंग स्किल, एक्सप्रेशंस, आई कांटैक्ट, कैमरा लुक्स सिखाया जाएगा। आयोजक की ओर से पिक एंड ड्राप की भी सुविधा रहेगी। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को कुशल प्रोडक्शंस द्वारा आने वाले दिनों में अपनी प्रोडक्शन बैनर में काम करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचकूला के समरकैंप

स्केटिंग
ब्लू बर्ड्स में रोबोटिक्स के जरिये सीखें विज्ञान के गुर
ब्लू बर्ड्स सेक्टर-16 में रोबोटिक्स के तहत बच्चों को न केवल खेल खेल में तकनीक से रूबरू होने का मौका मिलेगा तो दूसरी तरफ बच्चों को पढ़ाई में भी काफी मदद मिलेगी। एक जून से एक हफ्ते के लिए दो अलग अलग ग्रुप को एक एक घंटे के लिए रोबोटिक्स क्लास के दौरान फैकल्टी इससे जुड़ी तमाम जानकारियां दी जाएंगी। स्कूल की प्रिंसिपल वंदना भटनागर ने बताया कि रोबोटिक्स के जरिये बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई का मौका मिलेगा। स्कूली बच्चों के लिए इसके लिए 400 रुपये जबकि दूसरे स्कूलों के लिए यह 600 रुपये होगी।

सतलुज में सैर का मौका भी
सेक्टर-चार स्थित सतलुज पबिलक स्कूल में समर कैंप के दौरान जहां अलग अलग गतिविधियों के अलावा पूरे महीने के लिए स्केटिंग, टेनिस, सहित अन्य स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल की ओर से विद्यार्थियों को रॉक गार्डन, पिंजौर गार्डन, फिटनेस ट्रेल, नेशनल गैलरी ऑफ पोर्टरेट्स में सैर का मौका मिला है। इस दौरान स्कूल में स्वीमिंग कैंप में भी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप के दौरान बच्चों ने टैलेंट हंट, कैलीग्राफी, क्विज, पेंटिंग, ड्राइंग एक्जिीविशन में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर टीचर्स का दिल जीत लिया। बेहतरीन प्रदर्शन करने जूनियर और सीनियर क्लास के बच्चों को सम्मानित भी किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल कृत सेराय ने बताया कि स्पोर्ट्स एक्टिविटी में टेनिस, स्केटिंग सहित अन्य स्पोर्ट्स में भी न केवल स्कूल बल्कि बाहरी बच्चों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

हंसराज में गणित की मुफ्त कोचिंग
सेक्टर-6 स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल में सोमवार से समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। यह कैंप खासकर उन बच्चों के लिए किया जा रहा है जो सामाजिक और आर्थिक तौर पर पिछड़े हुए हैं।  कैंप में 9,  10, 11 व 12वीं के स्टूडेंट्स को गणित की बारीकियां सिखाई जाएंगी। इस कैंप में प्रोफेशनल कॉलेज के स्टूडेंट्स इन छात्रों को सुबह 9.30 से 2.30 बजे तक गणित पढ़ाएंगे। रविवार से इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो रही है जो अगले एक माह तक चलेंगी।

फन के साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी
सेक्टर-12 स्थित द ब्रिटिश स्कूल का समर कैंप इन दिनों शहर के बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फन गेम्स हो या स्वीमिंग और स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होने का मौका मिल रहा है। इस दौरान बच्चों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कुकिंग विदाउट फायर, आर्ट एंड क्त्रसफ्ट, म्यूजिकल चेयर, म्यूजिक की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। स्कूल के निदेशक संजय सेठी ने बताया कि 22 मई से शुरू हुआ कैंप 7 जून तक चलेगा। इस दौरान दूसरे स्कूल के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए 2000 रुपये फीस देनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें