चंडीगढ़। इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने ‘महिला प्रकोष्ठ’ में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की हैं। इनेलो महिला प्रकोष्ठ की राज्य प्रधान सुमित्रा देवी को बनाया है, जबकि सुनैना चौटाला को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रकोष्ठ में जिला पंचकूला की संयोजक सीमा चौधरी, अंबाला की शशि केसरी, यमुनानगर की बलविंद्र कौर, करनाल की सोनिका गिल, पानीपत की प्रवीण मलिक, सोनीपत की राजबाला गहलोत, झज्जर की नीलम ढिल्लों, रोहतक की शीला खरैंटी, गुरुग्राम की सुदेश यादव, फरीदाबाद की जगजीत कौर पन्नू, पलवल की पूनम चौधरी, मेवात की सरोज कोहली, रेवाड़ी की कमला शर्मा, महेंद्रगढ़ की संतोष देवी, दादरी की कांता श्योराण, भिवानी की शारदा मिश्रा, हिसार की रमा जाखड़ अग्रोहा, फतेहाबाद की मंजू बाजीगर, सिरसा की कृष्णा फोगाट, जींद की संतरो जागलान, कैथल की रत्नी नैन और कुरुक्षेत्र की संयोजक तनुजा को बनाया।