फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के साथ बैठक के बाद फैसला, खैरा होंगे पंजाब विस में नेता प्रतिपक्ष

Fri, 21 Jul 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखपाल खैरा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भुलत्थ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। वीरवार को इसका फैसला नई दिल्ली में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में लिया गया। बैठक में ज्यादातर विधायक खैरा के पक्ष में थे। वहीं, इस दौरान बताया गया कि विधानसभा में उन्होंने जनहित से जुड़े कई अहम मसलों को उठाया है।
विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों एचएस फूलका ने नेता प्रतिपक्ष पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि वह सिखा दंगा मामलों की अदालत में पैरवी कर रहे हैं, लेकिन कैबिनेट रैंक के मंत्री के बराबर का पद होने से बार एसोसिएशन इसकी इजाजत नहीं दे रही थी। इसके लिए एसोसिएशन ने पद छोड़ने की बात शर्त रखी थी। फूलका ने अपने फैसले की जानकारी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को दे दी थी।      

उधर, फूलका के इस्तीफा देने के बाद पंजाब में नेता प्रतिपक्ष के लिए कई दावेदारों का नाम सामने आया। बताया जाता है कि गुटों में बंटकर विधायक अपने-अपने पक्ष में लॉबिंग भी कर रहे थे। इसके बाद पार्टी संयोजक ने विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें सुखपाल खैरा को नई जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


आप विधायक के पास इससे पहले चीफ व्हिप का भी दायित्व था। बीते जून में पंजाब विधानसभा के बजट सत्र से खैरा और लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को निलंबित कर दिया गया था। इन पर आरोप लगा कि सदन की कार्यवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस मसले पर आप के 19 व लोक इंसाफ पार्टी के एक विधायक ने सदन में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें