फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 'आप' के टिकट बांटने से खफा हैं सुखपाल खैरा, हाईकमान को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम

Thu, 01 Nov 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री आनंदपुर साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
सुखपाल खैरा
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा बुधवार को श्री आनंदपुर साहिब के साथ लगते गांव आगमपुर में अवैध माइनिंग वाले क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान आम आदमी पार्टी से समझौते पर उन्होंने कहा कि पंजाब में तीसरे फ्रंट की जरूरत है और हमारी इनविजिबल पार्टियों से बातचीत चल रही है, समय आने पर इस बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनसे यूनिटी टॉक पर भी किसी से कुछ नहीं पूछा और 5 टिकटें बिना पूछे ही दे दी गईं। 

विज्ञापन


किसी वालंटियर से मीटिंग नहीं की, जिसका मतलब है कहीं न कहीं उनके मन में खोट है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाईकमान को 8 दिन का समय दिया है। कहीं न कहीं बात सेटल हो जाए, ताकि पंजाब के लोगों का भला हो सके। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ तख्त श्री केसगढ़ साहिब माथा में भी टेका। इस मौके पर विधायक गढ़शकर जय कृष्ण रोड़ी, मोड़ मंड़ी से विधायक जगदेव सिंह, एडवोकेट दिनेश चड्डा, तरलोचन सिंह, हरतेगवीर सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन

माइनिंग के मामले में सरकार पर साधा निशाना

सुखपाल खैरा
इस दौरान खैरा ने मुख्यमंत्री के अवैध माइनिंग बंद होने के बयान को झूठा बताया और पिछली अकाली भाजपा सरकार में गैर कानूनी माइनिंग की बात कही। खैरा अपने साथियों के साथ सतलुज दरिया में हुई अवैध माइनिंग देखने पहुंचे और कहा कि पंजाब में अवैध माइनिंग का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब से गढ़शंकर की ओर जाने वाली सड़क पर सतलुज दरिया के पुल पर बने बड़े पुल के पास सरेआम अवैध मानिंग हो रही है, जिस के कारण पुल के पिलर कमजोर हो चुके है। 

अवैध से करोड़ों रुपये की चपत लग रही है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में अवैध माइनिंग को खत्म करने के बयान दे रहे हैं, जबकि उनका यह बयान झूठा है। उन्होंने कहा कि पहले दस साल अकालियों ने भी पंजाब में लूट की। अब कांग्रेस वही काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह की ओर से बनाई गई पालिसी पर पंजाब सरकार को गौर करना चाहिए। 

गौरतलब है कि जिले में अवैध माइनिंग का मामला कई दिनों से चर्चा में है और एनजीटी ने भी जांच कमेटी बनाई है। जो जिले के डीसी ने दोन दिन पहले गांव आगमपुर का दौरा कर कार्रवाई की थी। अब सुखपाल सिंह खैरा इस अवैध माइनिंग वाले क्षेत्र का दौरा करने लिए आये तथा उन्होंने अवैध माइनिंग देख हैरानी जताई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें