फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखना की गाद से थमे क्रूज और शिकारा, पर्यटक हो रहे निराश

Wed, 17 May 2017 10:15 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sukhna Lake
विज्ञापन
सुखना लेक की गाद समय से न निकालने का खामियाजा अब पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार से सुखना लेक पर क्रूज और शिकारा का संचालन थम गया है। क्योंकि  लगातार बढ़ती गाद ने बोटिंग का दायरा घटा दिया है। इससे पर्यटकों में निराशा देखने को मिल रही है।   सुखना लेक पर वाटर लेवल अभी 1151 फीट है। इसमें बोट, शिकारा और क्रूज सब चल सकता है, लेकिन गाद अधिक होने केे कारण इसमें क्रूज और शिकारा फंस रहे थे।
विज्ञापन


इस कारण मंगलवार से इन्हें बंद कर दिया गया है। हालांकि लेक के जिस एरिया में गाद नहीं है, सिर्फ वहां तक बोटिंग हो पा रही है। बता दें कि सुखना लेक पर बोटिंग सिटको की ओर से संचालित की जाती है। सुखना लेक की गाद चार साल से नहीं निकाली गई है। अगर गाद सही समय पर साफ की गई होती तो पानी कम होने के बावजूद यह फंस नहीं सकता था। अब जब गाद पानी के ऊपर तक आ गई है तब प्रशासन के इंजीनियरिंग विंग ने 40 लोगों को इसे साफ करने में लगाया है।

निराश हो रहे पर्यटक  
सुखना का नहीं मिला सुख : सोनाक्षी
पर्यटक सोनाक्षी भोसले ने बताया कि हम सुखना का बहुत नाम सुनकर आए थे, लेकिन यहां आकर तो सारे अरमान धरे के धरे रह गए। सुखना में शिकारा से घूमने का टिकट लेने गए तो गाद में फंसने और पानी कम होने की बात कहकर बिना टिकट दिए वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रूज का सफर नहीं कर पाए : ऋषभ

Sukhna Lake
क्रूज का सफर नहीं कर पाए : ऋषभ
पर्यटक ऋषभ का कहना है कि सुखना में पानी की कमी की वजह से हम क्रूज का सफर नहीं कर पाए। सुखना में हम यहां पर क्रूज का सफर करने आए थे, लेकिन यह बंद है। इस कारण हमें इसमें सफर करने का मौका नहीं मिला।

 नहीं हटाई गाद : तरुण
सुखना पर घूमने आए पर्यटक तरुण का कहना है कि प्रशासन की ओर से सुखना की गाद नहीं हटाने के कारण यहां पर बोटिंग का एरिया थोड़ा सा रह गया है। इसमें बोटिंग करने में मजा नहीं आया। दो साल पहले मैं यहां पर बोटिंग करके गया था, तब अच्छा लगा था। इस बार ऐसे हालात में देखकर हताशा हुई है।  

सिटको की ओर से सुखना लेक पर अभी बोटिंग चल रही है। पानी का लेवल जब तक ठीक रहेगा तब तक हम बोटिंग बंद नहीं करेंगे। 
- कविता सिंह, एमडी, सिटको।

सुखना लेक पर वीड निकाली जा रही है। इसके लिए 40 लोग लगा दिए गए हैं। हम जल्द ही गाद निकालेंगे और सुखना को गाद मुक्त करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। 
- मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर, चंडीगढ़ प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें