यूटी वन विभाग ने सुखना लेक पर बर्ड वाचिंग की सुविधा आरंभ कर दी। ये सुविधा लेक के रेगुलेटरी एंड पर एनजीओ युवसत्ता के सहयोग से शुरू की गई है।
यहां स्कूली बच्चों को प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों और उनके बारे में अहम जानकारियां दी जा रही हैं। शुक्रवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-46 के इको क्लब के 50 स्टूडेंट्स ने सुखना लेक का दौरा किया और प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की।
यूटी वन संरक्षक संतोष कुमार ने बताया कि हर साल प्रवासी पक्षी मीलों की दूरियां तय कर सुखना लेक पर आते हैं। इस तरह के आयोजन से लोगों को विशेष कर स्कूली छात्रों को प्रकृति के बारे में जानने का मौका मिलता है।