फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस को देश विरोधी पार्टी घोषित कर देना चाहिए'

Fri, 20 Nov 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा है कि ‘सरबत खालसा’ में आईएसआई सहित विदेशी ताकतों के हाथ होने के पक्के सबूत मिले हैं। इनको सीबीआई से साझा किया जाएगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि हाल में हुए खुलासों ने साबित कर दिया है कि 10 नवंबर का यह आयोजन गर्मपंथी तत्वों के साथ कांग्रेस की मिलीभगत थी।

वहां पास प्रस्तावों को बनाने में भी इसके नेताओं की भूमिका रही। सुखबीर ने कहा कि इन गतिविधियों को देखते हुए कांग्रेस को देश विरोधी पार्टी घोषित कर दिया जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं में विदेशी साजिश थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिल रहे तथ्यों के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। कांग्रेस साजिश में केंद्र के तौर पर नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी पंजाब की छवि और भाईचारा खराब करने की गतिविधियों में कांग्रेस व आप के कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए थे।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हिंसा भड़काने और भाईचारा खराब करने वालों से पंजाब सरकार सख्ती से निपटेगी। खडूर साहिब के पूर्व कांग्रेस विधायक रमनजीत सिक्की के इस्तीफे के बारे में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे साबित होता है कि ‘सरबत खालसा’ में कांग्रेसी नेताओं का पूरा हाथ था, क्योंकि अब उन्होंने फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


अन्य कांग्रेसी नेताओं सहित सिक्की माहौल खराब कर इसे अकाली दल के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश में हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें