फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर का केजरीवाल को जबाब, बोले- खुद आकर लड़ें, किसी के पीछे न छुपें

Sun, 20 Nov 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने केजरीवाल को जलालाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी है। सुखबीर ने केजरीवाल से कहा कि वह दूसरे लोगों के पीछे न छिपें, उनके खिलाफ जलालाबाद से चुनाव लड़ें।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल पंजाब के सीएम बनना चाहते हैं, लेकिन वह चुनाव से भाग रहे हैं। वह जलालाबाद से उनके खिलाफ लड़ कर अपनी लोकप्रियता की जांच सकते हैं। वह अपने पंजाब दौरे में इस बारे में कोई बयान क्यों नहीं देते। लोगों को भी पता चलना चाहिए कि उनमें कोई दमखम है या फिर वह दूसरों के सहारे ही लड़ते हैं। सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान जानते हैं कि उन्हें सियासी तौर पर खत्म करने को चुनाव लड़ाया जा रहा है।

केजरीवाल ने मान के किसी भी करीबी को टिकट न देकर उन्हें पार्टी में खत्म कर दिया है। अब वह मान को सियासी तौर पर खत्म करना चाहते हैं। इसीलिए उन्हें संगरूर से फिरोजपुर शिफ्ट कर रहे हैं, जहां मान को कोई जानता तक नहीं है। पर मान, केजरीवाल के साथ मिल कर अपनी आत्मा बेच चुके हैं, इसलिए उन्हें नतीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। सुखबीर ने मान को जलालाबाद से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें