फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का समर्थन वापस करें केजरीवाल : सुखबीर

Fri, 31 Jan 2014 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा है कि यदि वह 1984 के सिख दंगों की विशेष जांच करवाने के लिए गंभीर हैं तो कांग्रेस का समर्थन वापस करें। जब तक आप सरकार को कांग्रेस का समर्थन है, तब तक सही जांच नहीं हो सकती।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि केजरीवाल की एक तरफ सिख दंगे मे कांग्रेस की शमूलियत की जांच करवाने विशेष टीम बुलाने की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर सरकार चलाने के लिए उनका ही समर्थन ले रहे हैं।

यदि केजरीवाल कांग्रेस से समर्थन लेना जारी रखते हैं और विशेष जांच की मांग भी करते हैं तो यह सियासी दिखावे से ज्यादा और कुछ नहीं होगा।

सुखबीर ने कहा कि इस अति संवेदनशील मामले पर केजरीवाल अपना पक्ष स्पष्ट करें, न कि इसको राजनीतिक स्टंट बनाएं। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली की आप सरकार कांग्रेस पर निर्भर है, तब तक किसी भी जांच पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया हुआ है, परंतु इस उद्देश्य के लिए उसे विभिन्न पक्षों को जानने के लिए दिल्ली सरकार पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ऐसे में यदि दिल्ली सरकार कांग्रेस की कठपुतली होगी तो अदालत की सहायता और सहयोग करने में वह कैसे निष्पक्ष व ईमानदार भूमिका अदा कर सकेगी। सुखबीर ने कहा कि दंगों के दोषी खुलेआम घूम रहे हैं और केजरीवाल सरकार चलाने में उनका समर्थन लेकर उनकी सहायता ही कर रहे हैं।

अब तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी खुले रूप में सिख दंगों में कांग्रेेसियों का हाथ होने की बात मान चुके हैं। बादल ने कहा कि पंजाब की शिअद-भाजपा सरकार केजरीवाल की सिख कत्लेआम की जांच के लिए विशेष टीम बनाने की मांग का स्वागत करती है, परंतु उन्हें इसके प्रति सहृदयता अपना कर कांग्रेस से तोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें