फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने कैप्टन पर साधा निशाना, कहा- सबसे बड़ी बेअदबी तो कांग्रेस ने करवाई

Mon, 01 Oct 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल सात अक्तूबर को पटियाला में कांग्रेस के खिलाफ जबर विरोधी रैली करने जा रही है। रैली की सफलता के लिए शिअद पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को जिले के तीन हलकों बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब और अमलोह में जनसभाएं कीं। इस दौरान सुखबीर बादल शिअद के दिग्गजों द्वारा पार्टी छोड़े जाने के सवालों से दूरी बनाते दिखे। वहीं मंच से उन्होंने कांग्रेस को जमकर कोसा।  

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस अकाली दल के खिलाफ बेअदबी को मुद्दा बनाकर सियासी रोटियां सेंक रही है, जबकि सबसे बड़ी बेअदबी तो कांग्रेस ने 1984 में श्री हरमिंदर साहिब में करवाई थी। पटियाला रैली के लिए सुखबीर ने तीनों हलकों के लोगों को बार-बार कहा कि लोग बैलगाड़ी, घोड़ों, हर तरह के जुगाड़ से हमारी रैली में जरूर पहुंचें। 

पंचायत और ब्लाक समिति चुनाव में शिअद की हार पर सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस ने धक्केशाही करके यह चुनाव जीता है। पुलिस ने सरकार के इशारों पर शिअद उमीदवारों के बूथ कैप्चर करवाए। हमारे जीतने वाले उम्मीदवारों के कागज जबरन रद्द करवाए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर सिंह बादल
सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरे देश के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो पौने दो साल में सिर्फ तीन बार अपने दफ्तर गए हैं। साल में कितने ऐतिहासिक और शहीदी दिवस आते हैं, कैप्टन हमेशा गैरहाजिर रहते हैं। ऐसी ही हालत सरकार के विधायकों की है। 

सुखबीर ने कहा कि पंजाब के लोग जानते हैं कि अकाली दल ही सिख पंथ की सिरमौर संस्था है। पंजाब की विरासत, गुरुघर और ऐतिहासिक धरोहरों को संभालने का काम हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में किया। श्री आनंदपुर साहिब को सुंदर बनाने में उनके पिता प्रकाश सिंह बादल का बहुत बड़ा योगदान रहा है लेकिन कैप्टन वहां अभी तक गए भी नहीं।

 पौने दो साल में कांग्रेस ने विकास की एक ईंट भी नहीं लगाई और खजाना खाली होने की बातें कर रही है। सुखबीर ने कहा कि पूरे भारत में पेट्रोल का दाम 80 रुपये प्रति लीटर है, तो 40 रुपये से अधिक पंजाब सरकार का टैक्स है। इसमें केंद्र सरकार का टैक्स 18 रुपये है। पेट्रोल के दाम घटाने के लिए पंजाब सरकार को टैक्स घटाना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें