सुखबीर ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पूरे देश के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो पौने दो साल में सिर्फ तीन बार अपने दफ्तर गए हैं। साल में कितने ऐतिहासिक और शहीदी दिवस आते हैं, कैप्टन हमेशा गैरहाजिर रहते हैं। ऐसी ही हालत सरकार के विधायकों की है।
सुखबीर ने कहा कि पंजाब के लोग जानते हैं कि अकाली दल ही सिख पंथ की सिरमौर संस्था है। पंजाब की विरासत, गुरुघर और ऐतिहासिक धरोहरों को संभालने का काम हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में किया। श्री आनंदपुर साहिब को सुंदर बनाने में उनके पिता प्रकाश सिंह बादल का बहुत बड़ा योगदान रहा है लेकिन कैप्टन वहां अभी तक गए भी नहीं।
पौने दो साल में कांग्रेस ने विकास की एक ईंट भी नहीं लगाई और खजाना खाली होने की बातें कर रही है। सुखबीर ने कहा कि पूरे भारत में पेट्रोल का दाम 80 रुपये प्रति लीटर है, तो 40 रुपये से अधिक पंजाब सरकार का टैक्स है। इसमें केंद्र सरकार का टैक्स 18 रुपये है। पेट्रोल के दाम घटाने के लिए पंजाब सरकार को टैक्स घटाना चाहिए।