फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बोले, गैंगस्टर बख्शे नहीं जाएंगे, जेल के अंदर होंगे

Wed, 10 Aug 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नवांशहर
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : file photo
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि प्रदेश में किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब में जो एक-दो गैंगस्टर ग्रुप काम कर रहे हैं वे भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायतें जारी की गई हैं कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों को जल्द से जल्द पकड़ उन्हें सलाखों में डाला जाएगा। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने ये बातें बलाचौर में संगत दर्शन के दौरान पत्रकारों से कहीं। आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि आप गर्मख्याली लोगों को साथ लेकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। सत्ता प्राप्ति के लिए आम आदमी पार्टी किसी भी हद तक गिर सकती है। आपका एकमात्र मकसद पंजाब का माहौल खराब करना है, लेकिन उनकी यह चाल कामयाब नहीं होने दी जाएगी। पंजाब के भले की अगर किसी पार्टी को चिंता है, तो वह सिर्फ अकाली दल को है।

अकाली दल के कार्यकाल में आटा दाल स्कीम, शगुन स्कीम, किसानों को मुफ्त बिजली, एससी परिवारों को 200 यूनिट निशुल्क बिजली, सेहत बीमा योजना आदि स्कीमें शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया जल्द ही प्रदेश के गांवों में रहने वाली महिलाओं को बर्तन व सिलाई मशीनें दी जाएंगी। इससे पहले उन्होंने बलाचौर में 40 करोड़ रुपये की लागत के सीवरेज प्रोजेक्ट का भी नींव पत्थर रखा। बलाचौर के गांवों के विकास के लिए 25 करोड़ की ग्रांट भी जारी की। इस मौके पर विधायक चौधरी नंद लाल, जिला प्रधान राम सिंह दुधाला, नवांशहर हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद, नगर कौंसिल प्रधान रणदीप कौशल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें