फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखड़ की चुनौती पर अबोहर में कर रहा हूं रैली, समय आने पर लिया जाएगा हिसाब: सुखबीर बादल

Wed, 05 Sep 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
अबोहर में सुखबीर सिंह बादल
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की चुनौती के चलते ही वह अबोहर में रैली कर रहे हैं। उन्होंने कहा मैं जाखड़ के पैतृक गांव भी जाऊंगा। सुखबीर अबोहर की अनाज मंडी में 9 सितंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारी को लेकर यहां पहुंचे थे। वह रैलीस्थल अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।  
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी हार से घबराए सुनील जाखड़ ने गरीबों व व्यापारियों पर नाजायज पर्चे करवाए हैं, उनका समय अपने पर हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने रंजीत सिंह दादूवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पंजाब की पंथक एकता को दोफाड़ करना चाहते हैं। उन्होंने गांधी परिवार को पंजाब का दुश्मन बताते हुए कहा कि इन्होंने ही श्री दरबार साहिब में हमला कराया। 
विज्ञापन

25 वर्षों में प्रकाश सिंह बादल के दामन पर नहीं लगा दाग

अबोहर में सुखबीर सिंह बादल की रैली
सुखबीर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 25 वर्ष पंजाब की सेवा की है। आज तक किसी ने उनके दामन पर दाग नहीं लगा पाया। वहीं जस्टिस रंणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में उन पर लांछन लगाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 9 सितंबर को  अनाज मंडी में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जाखड़ की चुनौती का जवाब दें।

 इस मौके पर सतिंद्रजीत सिंह मंटा, पूर्व स्वास्थ्य  मंत्री चौ. सुरजीत कुमार ज्याणी, हल्का बल्लूआना के पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी, अबोहर के विधायक अरुण नारंग, शिअद शहरी सर्कल अध्यक्ष सुरेश सतीजा, पूर्व सर्कल प्रधान अशोक आहूजा, जत्थेदार कौर सिंह बहाववाला, हरचरण सिंह पप्पू, गुरलाल सिंह दानेवालिया, पिरथी सरपंच, अजीत पाल सिंह रिंकू, एडवोकेट अश्विनी झूथरा, रोहित झांब, गुरविंद्र सिंह लाऊ जाखड़, यूथ अकाली नेता हरपाल सिंह, गुरपाल सिंह ग्रेवाल, प्रेम वलेचा, सवि काठपाल, हरिंद्र सिंह हैरी, अशोक छाबड़ा, दलजीत सिंह तिन्ना, पूर्व नगर परिषद प्रधान शिवराज गोयल, जसविंद्र सिंह जस्सी, संदीप गिल्होत्रा, दलीप बिश्रोई, वरिन्द्र मलेठिया, डा. ऋषि नारंग, पटेल घुल्ला, आर. डी. बिश्रोई, महेन्द्र बठला, दीपक खुराना आदि मौजूद थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें