फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने किया शिअद पदाधिकारियों का एलान, देखिए कौन-कौन शामिल?

Thu, 16 Nov 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
Parkash singh badal & Sukhbir singh badal - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के विभिन्न ढांचे को पुनर्गठन किया गया है। इसके तहत शिअद के सीनियर उपाध्यक्षों और महासचिवों की पहली सूची जारी की गई। सुखबीर बादल ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल शिअद के संरक्षक बने रहेंगे और पार्टी के सीनियर नेता सुखदेव सिंह ढींढसा महासचिव होंगे।
विज्ञापन


बुधवार को पार्टी मुख्यालय से बयान जारी करते हुए सुखबीर बादल ने बताया कि पार्टी कोर कमेटी का गठन हाल ही में कर दिया गया था। बुधवार को जारी की गई सूची के अनुसार, जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, बलविंदर सिंह भूंदड़, जत्थेदार तोता सिंह, डा. उपदिंरजीत कौर, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, निर्मल सिंह काहलों, जनमेजा सिंह सेखों, चरणजीत सिंह अटवाल, सेवा सिंह सेखवां, आदेश प्रताप सिंह कैरों, डा. दलजीत सिंह चीमा, नरेश गुजराल और शरणजीत सिंह ढिल्लों को पार्टी का सीनियर उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुखबीर बादल ने बताया कि पार्टी के जिन नेताओं को महासचिव नियुक्त किया गया है, उनमें डा. रतन सिंह अजनाला, बिक्त्रस्म सिंह मजीठिया, परमिंदर सिंह ढींढसा, सोहन सिंह ठंडल, जीत महिंदर सिंह सिद्धू, मनजिंदर सिंह सिरसा, इकबाल सिंह झूंदा, पवन कुमार टीनू, गुरप्रताप सिंह वडाला, मनप्रीत सिंह अयाली, हरमीत सिंह संधू, गगनजीत सिंह बरनाला और हरप्रीत सिंह कोटभाई के नाम शामिल हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि जल्दी ही पार्टी के बाकी जत्थेबंदक ढांचे का भी एलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केजरीवाल अन्यथा न लें, कैप्टन किसी से नहीं मिलते : सुखबीर 

सुखबीर बादल
पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर वार्ता के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से की गई मुलाकात की पेशकर को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ठुकराने पर सुखबीर सिंह बादल ने भी चुटकी ली है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुलाकात से कैप्टन के इनकार को अरविंद केजरीवाल अन्यथा न लें, कैप्टन वैसे भी किसी से नहीं मिलते। बादल बुधवार को यहां प्रेसवार्ता के दौरान बोल रहे थे। वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के पांच साल पूरे होने पर ट्रस्ट की बैठक में बतौर सदस्य हिस्सा लेने यहां पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें