फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखबीर बादल व हरसिमरत कौर ने फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचकर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहीदी स्थल भौरा साहिब पर श्रद्धापूर्वक माथा टेका। उन्होंने गुरु घर में अरदास कर महान शहीदों की पावन स्मृति को नमन किया। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के दौरान उनके साथ शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, दरबारा सिंह गुरु, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर, जिला अध्यक्ष शरणजीत सिंह चनार्थल, बलजीत सिंह भुट्टा, शिरोमणि कमेटी सदस्य अवतार सिंह रिया सहित जिले का वरिष्ठ अकाली नेतृत्व भी मौजूद रहा। पार्टी सूत्रों के अनुसार सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल प्रत्येक वर्ष शहीदी सभा के अवसर पर फतेहगढ़ साहिब पहुंचकर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की अद्वितीय शहादत को नमन करते हैं। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मीडिया से किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें