फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर बादल बोले, 'आप' को मिल रहे कट्टपंथियों से पैसे, जांच हो

Mon, 29 Aug 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोले सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार से आम आदमी पार्टी की फंडिंग की जांच करने की मांग की है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में सुखबीर ने आरोप लगाया कि आप को उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया में रह रहे कट्टरपंथियों द्वारा पैसे भेजे जा रहे हैं। ये कट्टपंथी विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने दावा किया कि इस जांच में पंजाब में बेअदबी केमामलों और माहौल खराब करने के बारे में अहम खुलासे होंगे कि किस तरह कट्टरपंथी पैसों के दम पर पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। सुखबीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कट्टरपंथियों से संवाद करके उन्हें दोबारा खड़ा कर दिया है। संवैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अपने गलत मकसद के लिए कट्टरपंथियों के साथ बैठक करे। 
विज्ञापन

'उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कट्टरपंथियों ने आप को दिए पैसे'

सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
सुखबीर ने कहा कि सरकार को पता चला है कि आप और कट्टरपंथियों के बीच समझौता हुआ है। अगर कट्टरपंथी आप को विधानसभा चुनाव में जीत में मदद करते हैं तो आप एसजीपीसी कट्टरपंथियों के हवाले कर देगी। इसी समझौते के तहत कट्टरपंथियों ने शिअद के खिलाफ सरबत खालसा बुलाया था, जिसका आप ने समर्थन किया था।

जिस वेबसाइट से सरबत खालसा का प्रसारण किया गया, उसके वीडियो का इस्तेमाल बाद में आप ने अपनी वेबसाइट पर किया। बेअदबी के मामलों का संबंध भी आप से है, मालेरकोटला मामले में आप विधायक नरेश यादव को गिरफ्तार किया गया। 

सरकार के पास गुप्त रिपोर्ट हैं कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का संबंध भी कट्टरपंथियों के साथ है। कट्टरपंथियों का लक्ष्य पंजाब की कई हस्तियों का कत्ल करना है, आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर हमला इसी साजिश का नतीजा है। सुखबीर ने लिखा है कि पहले वह यह जानकारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को दे चुके हैं। वह ये बताना चाहते हैं कि आप और कट्टरपंथियों के गठजोड़ से पंजाब की शांति को बड़ा खतरा है। आप विधायक जरनैल सिंह लंदन में एक कट्टरपंथी समागम को संबोधित भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए तुरंत कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें