फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन ने 4 हफ्तों में नशा खत्म करने का वादा किया था, क्या हुआ उसका: सुखबीर

Sat, 03 Jun 2017 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
सुखबीर बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक माह में सूबे को नशामुक्त बनाने के वादे को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। चार हफ्तों में नशे का समूल नाश करने का वादा करके सत्ता हासिल की, लेकिन तीन माह में केवल 2 किलो नशा पकड़कर नशा खत्म करने का दावा किया जा रहा है। सुखबीर शनिवार को बेगोवाल में संत बाबा प्रेम सिंह मुराले वालों की 69वें बरसी पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन


पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली-भाजपा शासन के समय कांग्रेस ने सूबे के 70 प्रतिशत युवाओं के नशेड़ी होने का मुद्दा बनाया। विदेशों में पंजाब का अक्स बिगाड़ा गया। जब कोई सिख विदेश पहुंचता तो उसे अलग नजरों से देखा जाता। लेकिन अब भी तो नशा बिक रहा है। उस समय केवल कांग्रेस ने झूठा प्रचार करके सरकार को बदनाम किया। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने दस साल में फ्लाईओवर, नई सड़कें  और विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट दी। जनता ने उन्हें वोट क्यों नहीं दिया, इस बारे में वह कोई बात नहीं करेंगे। जनता का निर्णय सर्वमान्य है। लेकिन अकाली-भाजपा सरकार के समय में जो योजनाएं लागू की गई, अब कांग्रेस की पंजाब सरकार इन्हें बंद क्यों कर रही है। जब अकाली-भाजपा शासन के समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई तो अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया गया। अब कांग्रेस के शासन में बेअदबी हो रही तो क्या अब भी अकाली दल जिम्मेदार है। 

पूर्व विधायक बीबी जागीर कौर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी बीबी जागीर कौर को सौंपी, उसे उन्होंने पूरी तनदेही, ईमानदारी और निष्ठा से निभाया है। बीबी जागीर कौर पार्टी की निष्ठावान सिपाही है। उनकी पार्टी के प्रति समर्पण भावना को देखकर उन्हें भी बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस मौके पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जीके सिंह, युवराज भूपिंदर सिंह और जालंधर के डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें