फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या मामला : पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आईटीबीपी भानू में बिजली की मोटी तार से फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैरक में सुसाइड करने के मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने एसीजीडी कमांडेंट अक्षय आहुजा की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जवान के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। करून कुमार निवासी तमिलनाडु के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को करून ने बैरक में बिजली की मोटी तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। उसमें लिखा था कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है। एक महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी थी। इस कारण उसने सुसाइड करने का फैसला लिया। मृतक के दोस्त ने रोज की तरह बुधवार की सुबह 7 बजे उसके मोबाइल पर कॉल किया। बार-बार कॉल करने पर भी मृतक के मोबाइल से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसका दोस्त बैरक के पास पहुंचा तो देखा कि करून बिजली की तार से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें