फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में हाथ बांध प्रेमी जोड़े ने लगा दी नहर में छलांग

Fri, 18 Apr 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू और गांव की 14 वर्षीय लड़की में प्रेम संबंध थे। सोनू गांव की हड्डारोड़ी का ठेका लेता था, जबकि किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। 12 अप्रैल को दोनों एक-साथ घूम रहे थे।
विज्ञापन


गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया। इसकी शिकायत किशोरी के परिजनों को कर दी। परिजनों ने किशोरी को समझाया और चेतावनी दी। अगले दिन 13 अप्रैल को किशोरी की मां लोगों के घर काम करने के लिए गई हुई थी। मां की गैरहाजिरी में मौका पाकर किशोरी अपने प्रेमी के संग घर से फरार हो गई। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

चार दिन बाद नहर में मिला प्रेमी जोड़ों का शव

14 अप्रैल को चौटाला पुलिस को सोनू की बाइक जंडवाला बिश्नोइयां के निकट राजस्थान रकबा में राजस्थान कैनाल की पटरी पर खड़ी मिली। दोनों 13 अप्रैल से घर से लापता थे। पुलिस और परिजनों ने माना कि उन्हें गुमराह करने के लिए जानबूझकर अपनी बाइक वहां छोड़कर गए हैं।

इसके बावजूद परिजनों ने नहर की निगरानी रखनी शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे सूरेवाला (राजस्थान) हेड पर प्रेमी जोड़े का शव उतरता हुआ देखा गया। इसकी सूचना चौटाला पुलिस को दी गई। शवों को बाहर निकाला गया तो इनकी पहचान चौटाला के प्रेमी जोड़े के रूप में मिली। चौटाल चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि धारा 174 के तहत इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

साथ-साथ जलीं दोनों की चिताएं

दो प्रेमी जब नहर में कूदे उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। जब राजस्थान कैनाल के सूरेवाला हेड से शवों को निकाला गया तो दोनों की बाजू चुनरी से बंधी हुई थी और हाथों में हाथ थे। राजस्थान के टिब्बी के सरकारी अस्पताल में दोनों का एक साथ पोस्टमार्टम हुआ।

शवों को गांव लाया गया। गांव के रामबाग में दोनों की चिता भी एक साथ जली। टिब्बी के सरकारी अस्पताल में बने शव गृह में प्रेमी-प्रेमिका के शव पड़े थे। दोनों के परिवार अस्पताल में जमा थे। चौटाला पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को बुलाया। दोनों पक्षों ने बिना कोई आरोप-प्रत्यारोप लगाए अपने बयान दर्ज करवाए। सभी लोगों ने कहा कि दोनों में प्रेम संबंध था। लोकलाज के चलते दोनों ने जान दी है। चौटाला के रामबाग में पहले किशोरी के शव को लाया गया। उसकी चिता को अग्नि दी गई। इसी दौरान युवक के शव को लाया गया। परिजनों ने किशोरी की चिता के साथ ही उसके प्रेमी की चिता सजा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें