फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar News: गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग तीन घंटे रहा जाम

Wed, 14 Dec 2022 01:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मार्ग पर बिखरे गन्ने को दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लादा गया। इसके बाद पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटाया गया। तब तक कुरुक्षेत्र से सहारनपुर जाने वाला मार्ग बंद रहा।
विज्ञापन
Yamunanagar News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर में कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर जोड़ियों नाके के पास गांव ममीदी मोड पर बुधवार सुबह सात बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने पर मार्ग पर कोई राहगीर व वाहन चालक नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मगर हाईवे के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन घंटे ट्रैफिक जाम रहा। 

विज्ञापन


क्रेन से ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मार्ग पर बिखरे गन्ने को दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लादा गया। इसके बाद पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटाया गया। तब तक कुरुक्षेत्र से सहारनपुर जाने वाला मार्ग बंद रहा और सहारनपुर से कुरुक्षेत्र जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही न होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। करीब 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली व गन्ना मार्ग से हटाया जा सका और यातायात सुचारू हो पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें