चंडीगढ़। कोरोना महामारी के बीच शुगर के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। आईडीसीआई नोवो नॉर्डिस्क इंडिया के इफेक्ट इंडिया कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ में पिछले तीन महीने में किए गए सर्वे से यह परिणाम सामने आया है कि शहर में शुगर के मरीजों का एचबीए 1 सी का स्तर 8 से गिरकर 7.85% पर आ गया है।
सर्वे के दौरान शहर के 60 वर्ष की आयुु के 1100 लोगों में शुगर की स्थिति का आकलन किया गया। इसमें 78 प्रतिशत पुरुष और 22 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। सर्वे के दौरान उनमें खाली पेट और भोजन के बाद ग्लूकोज की मात्रा जांची गई तो इसका स्तर कम पाया गया। पीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ अनिल भंसाली का कहना है कि कोरोना काल में शुगर के मरीजों केेेेेेे लिए यह एक बहुत ही अच्छी खबर है। इससे प्रदर्शित होता है कि यह मरीज घर पर भी अपने शुगर का बेहतर प्रबंधन कर सकतेे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना केेेेे दौरान शुगर के मरीजों पर ज्यादा खतरा मंडरा रहा है इसलिए जरूरी हैै कि वे घर पर ही अपने ग्लूकोज की निगरानी करते हुए समय से दवाइयों का सेवन करें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर की सलाह लें।