चंडीगढ़ प्लाजा में सूफी संगीत कार्यक्रम
आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल के तहत रविवार को सेक्टर 17 स्थित प्लाजा की शाम सूफियाना हुई, जिसमें अमीर खुसरो के 'छाप तिलक' ने समां बांधा। यूटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की ओर प्लाजा में सूफी एंड फोक सिंगिंग का आयोजन किया गया।
प्रोग्राम की शुरुआत में राजस्थान के लंधा खान ने अपनी पार्टी के साथ राजस्थान फोक सिगिंग की प्रस्तुति दी। इसके बाद सूफी सिंगर अरुण अफरीदी ने अपनी पार्टी के साथ मंच संभाला। अरुण फरीदी ने शाह हुसैन के सूफी कलाम ‘चंगी हो या मंदी आं’ से शुरुआत की।
इसके बाद कव्वाली ‘ मेरी खुल गई पटक देके अंख, गली विच कौन लगेंआ’ की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद अमीर खुसरो के ‘छाप तिलक’ पर दमदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।