फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: रेप केस में फंसे पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह, कोर्ट ने कस्टडी में लेने से किया इंकार

Tue, 03 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
SAD leader and Ex-Punjab minister Sucha Singh Langah
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री और अकाली दल के गुरदासपुर जिला प्रधान सुच्चा सिंह लंगाह सोमवार को चंडीगढ़ के जिला अदालत में सरेंडर करने पहुंचे। यहां कोर्ट ने उन्हे गुरदारपुर में सरेंडर को कहा है। बता दें उनपर पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप लगा हैं। ये आरोप एक महिला ने लगाया है, जो उनसे पति की जगह नौकरी दिलाने के लिए मदद की मांग करने पहुंची थी। इस मामले में गुरदासपुर में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

  District Court Chandigarh refuses to take Sucha Langah in custody,asked him to surrender before court (Gurdaspur)with concerned jurisdiction — ANI (@ANI) October 2, 2017


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक महिला ने शिकायत दी कि सुच्चा सिंह लंगाह ने 2009 से कई मौकों पर उससे बलात्कार किया और मामले का जिक्र किसी से नहीं करने की धमकी दी। इसके बाद गुरुवार रात अकाली नेता पर मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा, ‘पीड़िता ने हलफनामा दिया और अपने आरोपों के समर्थन में पेन ड्राइव में एक वीडियो भी सौंपा।’ उन्होंने कहा कि लंगाह पर भादंसं की धारा 376 (बलात्कार), 384 (फिरौती), 420 (ठगी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें