फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' से अलग हुए छोटेपुर ने बनाई नई पार्टी, नाम 'अपना पंजाब'

Sat, 01 Oct 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से अलग हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने आखिरकार अपनी नई पार्टी बना ही ली, जिसका नाम उन्होंने 'अपना पंजाब' रखा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने औपचारिक तौर पर बीते दिन पार्टी को अलविदा कह दिया था। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी नई सियासी पार्टी का एलान किया।

छोटेपुर गुट में इस बात पर सहमति थी कि नाम में पंजाब शब्द जरूर होना चाहिए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही वह छोटेपुर ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का भी एलान किया, जोकि पहले ही गठित हो चुकी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब शुरू करेंगे रजिस्टर कराने की कवायद

सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
पार्टी का ऐलान तो हो गया, अब वे इसे स्टेट पार्टी के रूप में पंजाब चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड कराने की कवायद भी शुरू करेंगे। छोटेपुर गुट का दावा है कि उनका संगठनात्मक ढांचा गांव स्तर तक बन चुका है। वे सभी 117 विधानसभा हलकों के उम्मीदवार भी तय कर चुके हैं। लेकिन अंतिम फैसला गठबंधन साझीदारों की राय से होगा।

छोटेपुर गुट यह भी दावा कर रहा है कि पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू के आवाज-ए-पंजाब फ्रंट के नेता उनके संपर्क में हैं। सिद्धू के उनके साथ आने की संभावनाएं बिल्कुल खत्म नहीं हुई हैं। इसके अलावा आप के सस्पेंड सांसद डॉ. धरमवीर गांधी पूरी तरह छोटेपुर की सियासी पार्टी के साथ होंगे। हालांकि, तकनीकी कारणों से वह पार्टी ज्वाइन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें