फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा स्थित सुभाष नगर में बदमाशों ने किया एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी के पास व मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के सामने बने सुभाष नगर क्षेत्र में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को सोमवार रात को तोड़कर लूटने का प्रयास किया गया। मंगलवार सुबह 8 बजे सूचना मिलते ही आईटी पार्क थाना पुलिस ने जांच करने के बाद एटीएम को तोड़ने वाले तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि सोमवार रात 12 बजे तीन युवक जिन्होंने मुंह पर मास्क भी लगा रखा था वह एटीएम में घुसे और पैसा निकालने के लिए पहले कोशिश करते रहे, लेकिन जब उनसे पैसा नहीं निकला तो उन्होंने पत्थर मारकर एटीएम मशीन को पूरी तरह ऊपर से तोड़ दिया । इसके बाद इन युवकों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिया। यही नहीं इन युवकों ने एटीएम मशीन के पीछे बने गार्ड रूम का दरवाजा आदि भी तोड़ दिया घटना की जानकारी सुबह पौने आठ बजे किसी राहगीर ने पुलिस को दी थी। इसके बाद आईटी पार्क थाना प्रभारी लखबीर सिंह व उनके थाना पुलिस स्टाफ ने आकर घटनास्थल की जांच करने पहुंची। पुलिस एटीएम के साथ दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को भी खंगाल रही है।
अनलॉक के बाद लूटपाट की वारदातों में इजाफा
हद तो इस बात की है कि शहर में अनलॉक नियम लागू होने के बाद अपराधिक तत्वों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन कहीं न कहीं लूटपाट की घटना होना आम बात हो गई है। चोरों ने एटीएम को खासकर निशाना बनाना शुरू कर रखा है। आईटी पार्क थाने के अधीन की किशनगढ़ गांव में पहले 31 मई को पीएनबी बैंक का ताला तोड़कर अंदर लगे एटीएम से पैसे चुराने का प्रयास किया गया। उसके बाद किशनगढ़ में ही 18 जून को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लगे एटीएम मशीन को खोल कर 7.64 लाख निकाल करके फरार हो गया था जो कि अभी तक पकड़ा नहीं गया है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ शहर में भी इस प्रकार के कई मामले पहले भी घटित हो चुके हैं। ऐसे में बैंकों का अलर्ट होना तो दूर वह मात्र चंद हजार रुपए बचाने की चाह में लाखों रुपए को दांव पर लगा देते हैं। राम भरोसे शहर के सारे एटीएम बूथ शहर में विभिन्न बैंकों के अनेकों ऐसे एटीएम है, जो किसी बिना सुरक्षा गार्ड के संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें