फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देहरादून के कैंट थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक को सीबीआई दिल्ली की टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम ने उपनिरीक्षक के देहरादून स्थित घर पर छापा मारा। चंडीगढ़ से सीबीआई की टीम आरोपी उपनिरीक्षक को लेकर देहरादून रवाना हो गई है। देहरादून स्थित घर से सीबीआई की टीम ने कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। सीबीआई की टीम उपनिरीक्षक से देहरादून पहुंचकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, कैंट थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हमेत खंडूरी चंडीगढ़ के एक टैक्सी संचालक से किसी काम के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था, जो किस्तों में देनी तय हुई। रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये देने थे। टैक्सी संचालक ने दिल्ली सीबीआई को इसकी शिकायत दे दी। दिल्ली सीबीआई के कहने पर टैक्सी संचालक ने पहली किस्त के एक लाख रुपये लेने के लिए पुलिसकर्मी को चंडीगढ़ बुलाया। सीबीआई व टैक्सी संचालक के जाल में उपनिरीक्षक फंस गया और सीबीआई ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। देहरादून के कैंट थाने में उपनिरीक्षक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें