फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर हुसैन अख्तर ने दायर की जमानत याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धोखाधड़ी के मामले में नाम हटाने के एवज में 2.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए सब इंस्पेक्टर हुसैन अख्तर ने सीबीआई की विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की है। इस पर अदालत ने सीबीआई को 13 दिसंबर के लिए नोटिस जारी करते हुए दायर की याचिका पर जवाब मांगा है। बता दें कि सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में 6 अक्तूबर को आरोपियों को दबोचने के लिए जाल बिछाया था। लेकिन इस दौरान आरोपी कृष्ण कुमार को सीबीआई की पहले ही भनक लग गई और वह सीबीआई को चकमा दे रिश्वत की रकम लेकर भाग निकला। उक्त मामले में सीबीआई ने आर्थिक अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

क्या था मामला
शिकायतकर्ता राम मेहर शर्मा उक्त दोनों अधिकारियों से सितंबर 2023 में कई बार मिला। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एसआई कृष्ण कुमार उर्फ फौजी और अख्तर हुसैन ने मामले में उसके भाई राम दहिया की मदद करने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी। वहीं धमकी भी दी कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो मामले में उसके भाई को भगोड़ा घोषित कर उसे गिरफ्तार कर लेंगे। सीबीआई ने शिकायत पर की गई प्रारंभिक जांच के बाद ट्रैप लगा अख्तर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरा आरोपी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार उर्फ फौजी फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें