फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Engineering College: दीक्षांत समारोह में भारतीय पहरावे में दिखेंगे छात्र, बदल जाएगा ड्रेस कोड

Mon, 19 Sep 2022 02:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने ड्रेस कोड को लेकर पहले ही कमेटी गठित कर दी है। कमेटी ने जल्द होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए भारतीय पहरावे का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में दीक्षांत समारोह में अब पश्चिमी पहरावा देखने को नहीं मिलेगा। पेक आगामी दीक्षांत समारोह से छात्रों के लिए ड्रेस कोड बदलने की तैयारी कर रहा है। पेक के छात्र अब दीक्षांत समारोह में भारतीय पहरावे में नजर आएंगे। इस फैसले को सोमवार को होने वाली पेक सीनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। हालांकि इसे लेकर यूजीसी काफी पहले नोटिस जारी कर चुकी है।

विज्ञापन


पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ने ड्रेस कोड को लेकर पहले ही कमेटी गठित कर दी है। कमेटी ने जल्द होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए भारतीय पहरावे का प्रस्ताव दिया है। सीनेट की बैठक में आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों से जुड़े कुछ फैसले भी लिए जाएंगे। सीनेट की मंजूरी के बाद, प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के पास जाएगा। अगर बीओजी से मंजूरी मिल जाती है तो पेक चंडीगढ़ का पहला शिक्षण संस्थान होगा जिसने दीक्षांत समारोह में भारतीय पहरावे को मंजूरी दी होगी।

पेक अब एमटेक टॉपर को देगा गोल्ड मेडल

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज अब एमटेक/मास्टर डिग्री कोर्स के टॉपर छात्रों और टॉपर्स को गोल्ड मेडल देने की तैयारी कर रहा है। पेक में कुल 12 संकायों में एमटेक करवाई जाती है जिनके टॉप रैंक होल्डर को गोल्ड मेडल के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस पर सीनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी। इससे पहले तक सिर्फ बीटेक के टॉपर्स को ही मेडल दिए जाते थे। आगामी दीक्षांत समारोह में 800 यूजी-पीजी और पीएचडी उम्मीदवारों को डिग्री भेंट करने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें