फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में केबल टीवी के माध्यम से पढ़ेंगे छात्र, ऐसा करने वाला हरियाणा बना पहला राज्य

Mon, 13 Apr 2020 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

हरियाणा में लॉकडाउन के चलते अब राज्य सरकार केबल टीवी के माध्यम से पाठयक्रम पूरा करवाने जा रही है। सभी केबल ऑपरेटरों को इस संदर्भ में हिदायतें जारी कर दी गई हैं। ऑपरेटरों के लिए यह आवश्यक कर दिया गया है कि वे सरकार की ओर से एजुसेट के माध्यम से दिखाए जाने वाले चारों चैनल लिंक कर उन्हें दिखाएंगे। लॉकडाउन में ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है।

विज्ञापन


इन चैनलों के माध्यम से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। सरकार ने ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई तो शुरू करवाई थी लेकिन इस माध्यम से अधिक बच्चों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके पीछे कारण यह था कि सभी बच्चों के पास लैपटॉप और इंटरनेट की पहुंच नहीं थी। जिसके चलते मात्र दस प्रतिशत विद्यार्थी ही ऑनलाइन पढ़ पा रहे थे। अब निदेशक लोक संपर्क विभाग ने इस आशय के निर्देश जारी कर दिए हैं। 

सरकार के मुताबिक कुछ समय पहले तक इन चैनलों की इसरो के साथ अपलिंकिंग की समस्या आ रही थी। जिसका निदान कर दिया गया है। अब यह नहीं होगा कि एजुसेट नहीं चल रहे हैं। जिसके चलते पढ़ाई नहीं हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इसी सप्ताह से यह चैनल शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि प्रदेश में दस अप्रैल को परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। अब विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रवेश कर चुके हैं। ऐसे में पढ़ाई आवश्यक है। राज्य के 22 हजार विद्यालयों के 52 लाख बच्चे पढ़ सकें, इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। पाठ्यक्रम को सुलभ बनाने के लिए पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए कहानी की व्यवस्था है। तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उसी हिसाब से पाठ्यक्रम है। इस दौरान यह हिंदी और अंग्रेजी माध्यम का भी खासा ख्याल रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें