फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एग्जाम देने और रोल नंबर लेने पहुंचे विद्यार्थी लौटे वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार को मोर्चा की बंद कॉल के चलते छुट्टी घोषित की गई लेकिन इसकी जानकारी न होने से कई विद्यार्थी परेशान हो गए। दूर-दराज से परीक्षा देने और रोल नंबर लेने पहुंचे छात्र कैंपस पहुंचकर वापस लौटने को मजबूर हुए। एडमिन ब्लॉक का मुख्य गेट बंद था, हालांकि पीछे वाले गेट से सीमित स्टाफ पहुंचकर छात्रों को मार्गदर्शन देता रहा। कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि परीक्षाओं की नई तिथि वेबसाइट के जरिए सूचित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लुधियाना से आई सुनेहा सुबह पांच बजे बीए का पेपर देने घर से निकली थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें छुट्टी की कोई सूचना नहीं मिली थी। यहां आकर पता लगा कि पेपर स्थगित हो चुका है, अब दोबारा आना पड़ेगा। रोपड़ से पहुंचीं धर्मप्रीत और कोमल रोल नंबर लेने एडमिन ब्लॉक आई थीं जहां उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना था। स्टाफ ने उन्हें बताया कि सभी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर दें, उसके बाद रोल नंबर जारी कर दिया जाएगा। हरियाणा के मौली गांव से आई ज्योति भी सुबह सात बजे घर से निकली थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें कैंपस बंद होने या किसी प्रदर्शन की जानकारी नहीं थी। अब सभी सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड कर रही हूं ताकि समय पर रोल नंबर मिल सके। बंद के कारण कई विद्यार्थियों को अनावश्यक यात्रा और असुविधा झेलनी पड़ी। वहीं, प्रशासन ने सलाह दी है कि विद्यार्थी अपडेट के लिए नियमित रूप से पीयू की वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें