फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में छात्रों ने पीयू में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में पीयू के छात्रों ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाला। शाम छह बजे स्टूडेंट सेंटर पर एकत्रित छात्रों ने किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य मांगों का समर्थन किया और धरने के दौरान शहीद शुभकरण सिंह और अन्य किसानों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में तेजवीर सिंह और अन्य किसान और कांग्रेस नेता पहुंचे। मार्च में छात्रों ने मोदी सरकार मुर्दाबाद और किसान मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। छात्रों ने किसानों की मांगें पूरी करने पर जोर दिया। सभी ने बॉर्डर पर धरने में बैठे किसानों के साथ सहानुभूति जताई। मार्च में किसानों पर खालिस्तानी का टैग लगाने का विरोध किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें