फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छात्रों ने स्टॉल लगाकर बेचे उत्पाद, की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छात्रों के बीच स्वरोजगार और उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन सेल (आईआईसी) ने ‘कारीगरी से करोबारी-स्वयं सहायता समूह महोत्सव’ का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों की ओर से 43 स्टॉल लगाए गए, जहां विभिन्न प्रकार के उत्पाद, कला और शिल्प बेचे गए। फेस्ट में कुल 800 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और छात्र स्टॉल ओनर्स ने अपने निवेश पर अच्छा लाभ कमाया।फेस्ट का उद्घाटन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. आभा सुदर्शन ने किया। प्रिंसिपल डॉ. आभा सुदर्शन ने कहा कि इस तरह के उद्यम युवाओं में टीम वर्क और नवाचार के मूल्य को प्रेरित करके स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देते हैं और युवा उद्यमियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन

फेस्ट का प्रबंधन कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. बलजीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया था। डॉ. मुकेश चौहान और डॉ. गोविंद चंद्र सेठी समन्वयक और सह-समन्वयक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें