फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत होने पर परिवार के लोग भड़क गए और इमरजेंसी में हंगामा कर दिया। मृतक के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं वहां मौजूद अन्य चिकित्सकों और स्टाफ के सदस्यों के साथ बदतमीजी भी की। इसकी शिकायत सेक्टर-34 थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. भारती महला ने बताया कि गुरमीत राम नाम का मरीज वहां उपचाराधीन था। उसकी देखरेख केबिन क्षेत्र 21 में की जा रही थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जब यह खबर उसके परिवार और सहयोगियों को दी गई तो वे भड़क गए। उन्होंने इमरजेंसी में हंगामा कर दिया। मौके पर मौजूद स्टाफ ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। इतना होने पर भी वे नहीं रुके और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के साथ हाथापाई कर दी। इस घटना की शिकायत सेक्टर-34 थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जीएमसीएच-32 के डॉ. आयुष बिश्नोई, डॉ. साहिल मान, डॉ. अमसादास, डॉ. अमन बंसल और डॉ. दिनेश सेतिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने गुरमीत राम के अटेंडेंट राजीव कुमार उर्फ रमन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें